फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी
विज्ञापन

शाहपुर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर मिश्रा ने कस्बे का भ्रमण कर अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी।
अधिशासी अधिकारी सुधीर मिश्रा ने चार्ज लेने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, बोर्ड के सभासदों व कर्मचारियों से परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ शासन द्वारा जारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के साथ कस्बे के चहुमुंखी विकास में सहयोग करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कस्बे के लोगों से अच्छा व्यवहार कर उनकी समस्या को ध्यान से सुने। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ कस्बे के मेन रोड, मेन बाजार व बसी रोड आदि का भ्रमण किया। जहां उन्होंने दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार, सावन कुमार, राजू, नईम अहमद आदि साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें