फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ईओ ने अस्पताल के बाहर का कूड़ा डलाव घर बंद कराया

Sat, 24 Feb 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात और दिन 24 घंटे दो-दो कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ईओ प्रज्ञा सिंह ने जिला अस्पताल के बाहर बने कूड़ा डलाव घर को बंद करा दिया है। ईओ के निर्देश पर यहां रात और दिन 24 घंटे दो-दो कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, जो सफाई कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों को भी यहां पर कूड़ा-करकट डालने से रोक रहे हैं।
ईओ प्रज्ञा सिंह ने पिछले दिनों शहर की व्यवस्था को समझने के लिए निरीक्षण किया तो उनको भी कई कूड़ा डलाव घर की स्थिति बेहद ही खराब लगी। सड़कों तक कूड़ा ही कूड़ा देखकर उन्होंने अफसोस जताया और शहर के मुख्य मार्गों पर बने कूड़ा डलाव घरों को बंद कराने के निर्देश दिये। उनके निर्देश पर पिछले 24 घंटे से जिला अस्पताल के बाहर बने डलाव घर में कूड़ा करकट नहीं डाला गया है। यहां पर शिफ्टवार 24 घंटे निगरानी के लिए ईओ के निर्देश पर पालिका द्वारा दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

ईओ प्रज्ञा ने बताया कि अभी फिलहाल जिला अस्पताल शहर की मुख्य सड़कों पर कूड़ा डलाव घर खुले बने हुए हैं, इनमें कूड़ा दिन भर पड़ा रहता है। इसके विकल्प को तलाश कर ऐसे सभी कूड़ा डलाव घर बंद कराने की योजना है, ताकि मुख्य मार्ग स्वच्छ और सुंदर नजर आ सके। इसमें शहर के सिटी सेंटर के सामने वाला कूड़ा घर भी बाद में शामिल किया जा सकता है। अभी निर्माण विभाग के एई और जेई को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि जिला अस्पताल का कूड़ा डलाव घर बंद करा वहां पर सुंदरीकरण का कार्य कराए जाने का प्रस्ताव बनाएं।
विज्ञापन


शहर में बनेंगे पांच बंद डलाव घर
पालिका शहर में पांच कूड़ा डलाव घरों को हटाकर उनके स्थान पर बंद डलाव घर बनाने के लिए तैयारी कर चुकी है। करीब 50-60 लाख रुपये इस पर खर्च होने की संभावना है। इसमें तीन कूड़ा डलावघरों के निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुके हैं। पालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के निर्देशन में शहर में ईदगाह के सामने, रामलीला टिल्ला स्कूल के पास, जिला अस्पताल के बाहर, राजबहा रोड श्मशान घाट के सामने और मेरठ रोड पर आईटीआई के सामने स्थित पांच कूड़ा डलाव घरों को बंद कराकर उनके स्थान पर बंद डलाव घर का निर्माण कार्य कराने जा रही है। इसमें ईदगाह और एक अन्य कूड़ा डलाव घर के निर्माण के लिए टेंडर नहीं हुआ है। दोबारा टेंडर मांगे गए हैं, जबकि जिला अस्पताल सहित अन्य तीन के टेंडर हो चुके हैं। जो स्वीकृति की प्रक्रिया में है। एक डलाव घर पर लगभग 10 से 15 लाख रुपये का खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें