फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आवारा कुत्तों से जान बचाकर एक घर में घुसा पहाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जंगली आवारा कुत्तों के हमले से घायल एक पहाड़ा रविवार की रात खेड़ामुगल गांव में एक ग्रामीण के घर में घुस गया। इस बीच जाग होने पर ग्रामीणों ने पहाड़ा की जान बचाई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। जिसे उपचार के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रविवार रात बारहसिंगा प्रजाति का एक पहाड़ा खेड़ामुगल गांव में पहुंच गया। वह जंगली कुत्तों से जान बचाकर ग्रामीण बलराम के घर में घुस गया। पहाड़ा आवारा कुत्तों के हमले से लहूलुहान था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई और गंभीर रूप से घायल पहाड़े की जानकारी वन विभाग को गई। सूचना पर वन विभाग के नागल डीएफओ गजेंद्र सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पहाड़ा को अपने साथ ले गए। गजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जंगली कुत्तों ने पहाड़ा को कई जगह पर काटा हुआ था। जिसे उपचार के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग कर्मचारी सूरज कुमार, प्रवीण कुमार, नीटू कुमार, सचिन कुमार, गंगाराम, आनंद, अनूप सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें