फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नामांकन में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से नामांकन में आएगी तेजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में नामांकन को लेकर सोमवार से तेजी आएगी। जिले में पहले दो दिन किसी भी विधानसभा में कोई नामांकन नहीं हो पाया। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से चल रही है। जिले में छह विधानसभा सीट है इनमें मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, पुरकाजी, खतौली, मीरापुर, चरथावल शामिल हैं। 14 और 15 जनवरी को कोई भी नामांकन नहीं हो पाया, 16 में अवकाश के कारण प्रक्रिया बंद रही। जिले में प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने अधिकतम प्रत्याशी घोषित कर दिए है। प्रत्याशी घोषित हो जाने के कारण सोमवार यानी आज से जिले में नामांकन में गति आने की संभावना है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 21 जनवरी तक होगा। 17 से 21 जनवरी के बीच ही समस्त नामांकन होने हैं। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में सभी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें