फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एनसीसी कैडेट्स का किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के केयर टेकर डाॅ. दीप्ती जैन के नेतृत्व में कैडेट्स का नामांकन किया गया। जिसमें 35 विद्यार्थियों को नामांकित किया गया। 72 यूपी बटालियन के सीओ वंदना ग्रेवाल, सुबेदार संजीव वर्मा, हवलदार विनोद कुमार, प्रवीण कुमार एवं एनसीसी केयर टेकर डाॅ. दीप्ती जैन, प्रोफेसर अरविंद कुमार एवं डाॅ. विपिन कुमार बंसल के नेतृत्व में कठिन शारीरिक एवं बौद्धिक परीक्षा के माध्यम से कैडेट्स का चयन किया गया। नामांकन के लिए 95 छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। जिनमें से 35 छात्रों को नामांकित किया गया। एनसीसी के पूर्व अधिकारी प्रोफेसर अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को एनसीसी की जानकारी दी। प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ, अंकुर कुमार, सुधीर कुमार ने नामांकन में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें