जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। इसमें सवार परिवार ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई।
सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी निवासी अनुज कुमार मंगलवार को अपनी कार से पत्नी और बच्चों के साथ मीरापुर में आयोजित मेले में माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे। बिजलीघर के सामने चलती कार के इंजन में आग लग गई। बिजलीघर से कुछ दूरी पर आरा मशीन के सामने सड़क पर खड़े व्यक्तियों ने शोर मचाया। अनुज कुमार ने कार को रोककर पत्नी और बच्चों और सामान को बाहर निकाला। कार सवार दंपती और लोगों ने पानी और रेत डालकर इंजन की आग को बुझाया।