संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय ने पुलिस बल के साथ कस्बे में चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग से अवैध कब्जा हटवाया। उन्होंने मुख्य मार्ग पर सामान रखकर कब्जा करने वालों को पुनरावृत्ति किए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम कस्बे में नहर से रोहाना मार्ग पर कब्जे को हटवाए। ज्यादातर लोगों ने खुद सामान हटा लिया था। कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने के फरमान का सख्ती से पालन कराया गया। एक दुकान पर मीट के होटल के लगे बोर्ड को जेसीबी से उतारा गया। सफाई कर्मचारियों से मुख्य मार्ग पर सफाई कराई गई। मुख्य मार्गों पर खराब स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे ठीक कराए जा रहे है। ईओ ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग से मुख्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण हटवाने में सहयोग की अपील की। टीम में कस्बा प्रभारी आशुतोष कुमार, अमन सिंह, लिपिक सचिन कुमार, सुनील कश्यप, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि, सुनील सूद, प्रदीप पाल, सफाई नायक अमित कुमार, सफाई नायक आदेश कुमार, जोनी आदि मौजूद रहे।