- जिला सेवायोजन कार्यालय ने 2500 को रोजगार का लक्ष्य रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन विभाग 18 नवंबर को श्रीराम कॉलेज के साथ मिलकर एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन करेगा। मेले मे 2500 युवाओ को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
रोजगार मेले में निजि क्षेत्र की लगभग बीस से तीस कंपनियां लगभग 2500 विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। जिसमें नियोजक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, डिग्री आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, वैलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, मैनेजर पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी काे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कंपनी में आवेदन करना अनिवार्य है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने को सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आईडी एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आएं। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।