मंडलीय अधिवक्ता संघर्ष समिति का अधिवेशन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मंडलीय अधिवक्ता संघर्ष समिति के अधिवेशन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंडलीय अधिवक्ता संघर्ष समिति का संगठन मजबूत होना चाहिए। अगर संगठन मजबूत होगा, तभी अधिवक्ताओं को हर क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है।
तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि मंडलीय स्तर पर अधिवक्ताओं का जो भी संगठन बनाया जाएगा, उसका मजबूत होना बेहद जरूरी है, संगठन में ही शक्ति है। सभी अधिवक्ताओं ने समिति का संगठन मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान मंडलीय अधिवक्ता संघर्ष समिति सहारनपुर के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह, महासचिव सहारनपुर रणवीर सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह पुंडीर, अरविंद सैनी, चौधरी जसवीर सिंह, भीम सिंह चौधरी, उधम सिंह मलिक, सतपाल सिंह, देशराज चौधरी, जानसठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल, सचिव प्रमोद शर्मा, पूर्व सचिव अजादार हुसैन जैदी, पूर्व सचिव ज्ञानचंद सैनी, पूर्व अध्यक्ष जावेद हुमायूं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, चांदबीर सैनी, सोनू सैनी, तेजपाल कश्यप, हिलाल मेहंदी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। संचालन हसीन हैदर जैदी ने किया।