फोटो
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रबंधक राकेश वशिष्ठ, प्राचार्य डॉ. गुलाब सिंह ने महान व्यक्तित्व के चित्र पर पुष्प अर्पित की। अमित गौतम, सुमित नागयान, सुखपाल सिंह, विनीत, पूजा शर्मा, मधु पुंडीर आदि मौजूद रहे। वहीं, नालंदा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनेश त्यागी और पंकज त्यागी ने दोनों महापुरुषों के आदर्श और सादगी, इमानदारी की बात कही। शिक्षिका प्राची त्यागी, शिवानी ठाकुर, दीपिका त्यागी, साक्षी और विनय कुमार मौजूद रहे। गांधी शिशु निकेतन में कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कंसल, अनुज गर्ग मौजूद रहे। संवाद