फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभी नहीं सुधरी रोडवेज की इलेक्ट्रानिक टिकटिंग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से इलेक्ट्रानिक टिकटिंग व्यवस्था हो रखी है बेपटरी
विज्ञापन

14 बसें खड़ी रहीं शनिवार को भी विभागीय कर्मचारियों के न आने से
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पांच दिन से परिवहन निगम (रोडवेज) की इलेक्ट्रानिक टिकटिंग व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इस कारण जहां परिचालकों को टिकट बनाने में परेशानी हो रही हैं, वहीं बसों के देरी से चलने के कारण यात्री भी परेशान हैं। शनिवार को विभागीय कर्मचारियों के ड्यूटी पर न आने बस अड्डे में ही 14 बसें खड़ी रहीं।
25 अप्रैल से परिवहन निगम (रोडवेज) की इलेक्ट्रानिक टिकटिंग व्यवस्था खराब चल रही हैं। विभागीय इस व्यवस्था के मुंबई कार्यालय का डाटा साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था। इसके बाद से व्यवस्था बनाने और रोडवेज बसों का संचालन जारी रखने के लिए परिचालकों से हाथ से टिकट बनवाएं जा रहे हैं। यह व्यवस्था शनिवार को भी नहीं सुधरी। इस कारण 14 बसों का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम (रोडवेज) के मुजफ्फरनगर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे है। बिजनौर मार्ग की बसों को मुजफ्फरनगर बस अड्डे से ही बुक करके चलाया जा रहा हैं। अनुपस्थित रहने वाले सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें