फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक दर्जन मोहल्लों में आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी बिजली घर में अनुरक्षण और टेस्टिंग कार्य किए जाने के कारण शनिवार को करीब तीन घंटे तक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के उपकेन्द्र गांधी कॉलोनी में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उससे संबंधित आदर्श कॉलोनी, गांधी कॉलोनी-1 और दो एवं द्वारिकापुरी एवं भोपा रोड, गांधी वाटिका आदि फीडर से आपूर्ति नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अनुरक्षण कार्य चलने के दौरान प्रात: 11 बजे से दो बजे तक गांधी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, नई मंडी, कंबलवाला बाग, संजय मार्ग, देवपुरम, लिंक रोड, विश्वकर्मा चौक, गंगा विहार, भोपा रोड आदि खेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड खतौली और बुढ़ाना क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य चलने के कारण खतौली ग्रामीण और जौला बिजली घरों से आपूर्ति पा रहे गांव में डेढ से चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें