फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आधी रात को बिजली आपूर्ति चार घंटे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आधी रात के समय बिजली लाइन में फाॅल्ट से शहर में अंधेरा छा गया और गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। चार घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपूर्ति को बहाल कर पाए इसके बाद ही लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 12 बजे जौली रोड की लाइन में फाॅल्ट आ जाने से पूरे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। रात में बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए और धड़ाधड़ बिजलीघरों पर कॉल करने लगे। भीषण गर्मी में जनता की समस्या को देखते हुए एसडीओ ब्रिजेश कुमार नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जौली रोड पर रात में फाॅल्ट का पता लगाया। चार घंटे की मशक्कत के बाद रात में ही फाल्ट को ठीक किया गया। इसके बाद आपूर्ति को बहाल किया गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि रात में जौली रोड पर फाल्ट से आपूर्ति में समस्या आई थी। रात में ही आपूर्ति को बहाल कर दिया। हमारे यहां कुछ लाइनें ऊपर और नीचे से जा रही है। ऐसे में एक साथ दो बिजलीघरों का शटडाउन लेना पड़ता है। विभाग का प्रयास है कि बिजली की समस्या को तुरंत ही ठीक कर लोगों को निर्बाध आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें