फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वेतन कटौती के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। समय पर वेतन न मिलने व वेतन कटौती का विरोध जताते हुए विद्युत संविदा कर्मियों ने भोपा उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। भोपा विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया। धरने पर मौजूद लाइनमैन अश्विनी कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार ने कहा कि उनका वेतन मात्र साढ़े दस हजार रुपये है और उसमें भी तीन चार दिन का वेतन काट लिया जाता है। वह जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी को अंजाम देते है। पिछले कई माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए वह अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। संविदा कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। इस मौके पर एसएसओ प्रवीण राठी, अजय चौधरी, जतिन राठी,औषध शर्मा, अनुज कुमार, उमा शंकर, अनिकेत, अफजाल, समद आशु अजय चौधरी आदि मौजूद रहे। उप खण्ड अधिकारी रवि कुमार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें