फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में बिजली विभाग के बाबू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिखेड़ा क्षेत्र में फ्लाईओवर पर जाते समय बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी की अवधेश विहार कॉलोनी निवासी अंकित बालियान (35) पुत्र जसवीर सिंह मवाना में बिजली निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में कार्यालय सहायक थे। बृहस्पतिवार को अकेले बाइक पर मवाना जा रहे थे। सिखेड़ा क्षेत्र में फ्लाईओवर पर किसी वाहन की टक्कर से टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें