विद्युत निगम ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
खतौली। विद्युत निगम की टीम ने 12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला नई आबादी, सराफान, इस्लामनगर तथा भूड़ क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया। एसडीओ तेजवंत गुप्ता के साथ टीम ने छापा मारकर मोहर्रम अली, फिरोज, कासिम अली, सूर्यदेव, नाजिम, कासिम, हबीब, इसरार, इस्हाक, इस्लाम, जुल्फकार तथा महेश कुमार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जेई नीरज शर्मा तथा जेई नरेश कुमार ने उक्त सभी 12 लोगों के खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान मोहल्ला जैन नगर, पक्का बाग, इस्लामनगर में 27 बिजली बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद किए गए, जिन पर बिजली निगम के 2.55 लाख रुपये बकाया थे। टीम में सुनील कुमार, भोजराज, यूनुस, जुल्फकार आदि शामिल रहे। एसडीओ ने बताया कि रोजाना की भांति रविवार को भी निगम के कैश काउंटर खुले रहेंगे।