फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 का विरोध करते हुए हाथों पर काली पट्टी बांधी। देश भर में एक साथ विरोध किया गया। समिति के संयोजक प्रणव चौधरी ने बताया कि विद्युत निगम में देश के 15 लाख कर्मचारी, इंजीनियर एक साथ इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के समस्त विद्युत कर्मचारियों ने काम पर रहते हुए अपने हाथों पर काली पट्टी बांधी और बिल का विरोध किया। इस बिल से किसान और आम उपभोक्ता को कई गुणा बिल देना होगा। निजी कंपनी 16 प्रतिशत मुनाफे के साथ बिजली बेचेगी। इस बिल का आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा। इस कारण देश भर बिजली कर्मी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें