फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को विश्वास में लेकर लगाए जाएंगे विद्युत मीटर : तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री बोले, गन्ना भुगतान की समस्या का जल्द होगा निराकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट विकसित देश की नींव है। प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में किए सभी वादे पूरे करेगी। विद्युत मीटर किसानों को विश्वास में लेकर ही लगाए जाएंगे। किसानों की गन्ना भुगतान की समस्या का जल्द निराकरण होगा।
मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता में तोमर ने केन्द्र सरकार के बजट को अमृतकाल का बजट बताते हुए उपलब्धियां गिनाई। कहा कि विकसित भारत का संकल्प लेकर ही सरकार ये बजट लाई है। 11.7 करोड़ घरों में शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस योजना, जनधन खाते योजना, 3.25 करोड़ पीएम आवास बनाए गए है। खेल को केंद्रित कर अनेक योजनाओं को सरकार लाई है।
विज्ञापन

कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता में है, इनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं ला रही है। मोटे अनाज को देश में बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में पीएम कौशल और एकलव्य विद्यालय योजना मील का पत्थर बनेगी।
गन्ना भुगतान, किसान आंदोलन और सरकार के वादों को लेकर किए गए सवालों पर मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि सरकार ने जो संकल्प पत्र चुनाव में प्रस्तुत किया था, वह एक दिन के लिए नहीं, बल्कि पूरे पांच साल का विजन था, अभी सरकार ने एक साल पूरा किया है। किसानों का गन्ना मूल्य जल्द घोषित होगा और भुगतान भी शत प्रतिशत कराया जाएगा।
रालोद और किसान संगठनों की सरकार को इलाज कर देने की चेतावनी के सवाल पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को याद रखना चाहिए कि देश में कानून नाम की चीज है। यूपी में कानून के राज ने अच्छे अच्छों को ठीक कर दिया है। प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, अचिंत मित्तल, सुषमा पुंडीर, राहुल गोयल, श्रीकांत त्यागी, रोहिल वाल्मीकि, रेनू गर्ग, संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को बताई बजट की खूबी
राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बजट की खूबी बताई। उन्होंने कहा कि इस बजट को लेकर हमें आम जनता के बीच जाना है। बताना है कि भारत दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें