बुढ़ाना मोड़। मुजफ्फरनगर शाहपुर रोड पर शाहपुर थाना क्षेत्र में गांव तावली के पास सुबह के समय घूमने निकले तावली निवासी चंद्रभान (78) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। चंद्रभान रोजाना सुबह के घर से घूमने के लिए जाते थे। बुधवार को भी वह घर से चले थे। वह गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े थे तभी उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर वह ट्रक को छोड़ कर भाग गया। राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर भीड़ लग गई। शाहपुर पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।