शाहपुर। कस्बे नगर पंचायत कार्यालय के सामने सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने 70 वर्षीय जयप्रकाश को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जयप्रकाश गांव सोरम के निवासी थे और दवाई लेने आए थे। यह हादसा मुजफ्फरनगर रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने हुआ। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसआई अमित शर्मा ने बताया, बाइक कब्जे में ले ली गई है। आदमपुर निवासी आरोपी रॉकी को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद