ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध को बचाया
खतौली। गांव शेखपुरा में दौराला निवासी इकबाल (65) पिछले तीन दिनों से अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ है। मंगलवार को इकबाल रेलवे स्टेशन से घूमते हुए आवास विकास कॉलोनी के पास पहुंच गया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। ड्राईवर ने हार्न भी बजाया, लेकिन वृद्ध को आवाज सुनाई नहीं दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने राजेंद्र, सतीश व हरेंद्र ने वृद्ध का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक से खींच लिया। लोगों की वजह से वृद्ध ट्रेन की चपेट में आने से बच गया।