फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर र्क्वाटर फाइनल में पहुंची कई जनपदों की टीमों

विज्ञापन
ग्लोबल नॉलेज पार्क में गुब्बारे उड़ाकर फुटबॉल मैच आरंभ कराते लोनिवि राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सि? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सीबीएसई कलस्टर फुटबॉल चैंपियनशिप में आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के ग्लोबल नॉलेज पार्क कैंपस में आयोजित सीबीएसई कलस्टर फुटबॉल चैंपियनशिप (नॉर्थ जोन) के दूसरे दिन विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच फुटबॉल मैच का शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
स्टेट हाईवे-59 स्थित ग्लोबल नॉलेज पार्क में चल रही चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच मैच हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल कर टीमों को चैलेंज किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए परिवर्तन स्कूल गाजियाबाद, सेंट थॉमस एकेडमी, मॉडल स्कूल, डीएलएफ गाजियाबाद, राघव ग्लोबल, डीपीएस मुरादाबाद, स्मार्ट इंडियन स्कूल, जीडी गोयंका स्कूल, जेपी स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, शिरडी साईं स्कूल और एसेंट पब्लिक स्कूल की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लोकनिर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह भी ग्लोबल पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। फैजान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने उन्हें प्रतीक चिह्न एवं बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। इसमें स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन साद सिद्दीकी, प्रधानाचार्य बहरुल इस्लाम, शिप्रा, भाजपा नगर महामंत्री अरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, अजय गर्ग, संदीप शर्मा, सोनित कश्यप, चौधरी राहुल सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, बिट्टू राणा, मनोज सिंघल, चौधरी बिजेंद्र सिंह, नमन जैन आदि मौजूद रहे।

ग्लोबल नॉलेज पार्क में आयोजित चैंपियनशिप में फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें