मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के आठ विद्यार्थियों को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। छात्रा आयुषी जैन, सादिका अरशद, शैली, अन्या तोमर, मुस्कुराना, दीपिका, कुलजीत कौर, जाहनवी दहिया ने दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डॉ. मनोज धीमान, डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. श्वेता राठी, डॉ. रवि गौतम, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. रूपल मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद