मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में 35 वर्षों से अधिक समय से लंबित चकबंदी का कार्य शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आठ किसानों को उनकी भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलाया गया। चकबंदी का यह कार्य मंगलवार से शुरू हुआ था। यह प्रक्रिया एसडीएम खतौली डॉ. ललित मिश्रा के निर्देशन में चल रही है। सहायक चकबंदी अधिकारी वीरपाल और अजय आर्य भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से किसानों को राहत मिली है। शुक्रवार को आठ किसानों को उनकी भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलाया गया। संवाद