देवबंद में भाजपा विधान परिषद के नवनिर्वाचित एमएलसी श्री चंद शर्मा का सवाल उठा कर स्वागत करते कार?
- फोटो : DEVBAND
नई शिक्षा नीति से बेहतर भविष्य बनाने का होगा प्रयास : श्रीचंद शर्मा
देवबंद। भाजपा विधान परिषद के एमएलसी श्रीचंद शर्मा का रविवार को देवबंद में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में शर्मा को पटका व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। श्रीचंद शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों व विद्यालयों से संबंधित समस्याओं का निवारण कराने के लिए वह तत्पर रहेंगे। नई शिक्षा नीति अपनाकर आने वाले कल को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री डा. पवन सवई ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री विपिन भारतीय, पंकज त्यागी, अजय सिंघल, नितिन गुप्ता, अनिल सिंह आदि रहे।