भोपा क्षेत्र में नहर से रजवाहे में पानी रिसाव को रोकने के लिये बेरी कटिंग करते मजदूर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगनहर से रजबहे में रिसाव रोकने के प्रयास शुरू
भोपा। कस्बे से दो किलोमीटर की दूरी पर नंगला बुजुर्ग के पास गंगनहर से सटे रजबहे में करीब दो सप्ताह से पानी का रिसाव हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण करते हुए पानी रिसाव रोकने के निर्देश दिए थे। रविवार से गंगनहर से रजबहे में हो रहे पानी का रिसाव रोकने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत गंगनहर व रजबहे के बीच बल्लियां और पत्थर आदि लगाए जा रहे हैं। रविवार सुबह से ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी इस काम में जुटे रहे, लेकिन रात तक काम पूरा नहीं हो पाया था।