फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति सेना ने फूंका शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शिवसेना नेता संजय राउत के फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत को लेकर दिए गए बयान का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका। शहर के प्रकाश चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ नेता शरद कपूर ने आरोप लगाया कि बाला साहेब ठाकरे के समय में शिवसेना बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई लड़ती थी। उसी पार्टी के नेता संजय राउत अब बहन-बेटियों का अपमान कर उन्हें महाराष्ट्र में न घुसने देने की धमकी दे रहे हैं। नगराध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि बाला साहेब के समय में शिवसेना हिंदूवादी संगठन की पहचान रखती थी, लेकिन सत्ता के लालच में उद्धव ठाकरे ने उनके आदर्शों को ही तिलाजंलि दे दी। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राउत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। विनीत शर्मा, उज्ज्वल पंडित, प्रदीप कोरी, शैलेंद्र शर्मा, बसंत, कुलदीप, अमित, आदित्य, नानक, अमित पाल और सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें