फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने की जांच, प्रबंध समिति ने की प्रधानाचार्य के स्थानांतरण की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल अध्यक्ष और मैनेजर ने भी स्टाफ के साथ बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। पड़ाव चौक स्थित सरस्वती विद्या मदिर में कक्षा एक के छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसका कक्षा में ही शौच निकल गया था। इससे नाराज प्रधानाचार्य ने बच्चे का स्कूल से नाम काटने के लिए पत्र जारी कर दिया था। बुधवार को एबीएसए जानसठ ने मामले में जांच कर अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी। उधर, प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य के स्थानांतरण की संस्तुति की है।
मोहल्ला पड़ाव चौक निवासी छात्र क्षेत्र में ही स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा एक का छात्र है। दो नवंबर को छात्र की तबीयत खराब होने पर उसने कक्षा में शौच कर दिया था। आरोप है कि इससे नाराज प्रधानाचार्य ने उसका नाम काटते हुए पिता को स्कूल में बुलाने के लिए कहा। यह भी आरोप है कि पिता से ही छात्र का शौच साफ करने के लिए कहा था। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों और डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया था।
विज्ञापन

बुधवार को मामले की जांच करने के लिए एबीएसए जानसठ प्रमोद कुमार टीम के साथ स्कूल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि स्कूल से बच्चे का नाम नहीं काटा गया है। उसकी प्रतिदिन की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज है। प्रधानाचार्य द्वारा बच्चे के के परिजनों को जागरूक करने के लिए एक पत्र भेजा गया था। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, स्कूल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और प्रबंधक दिनेश गंगपुरी ने बताया कि स्कूल स्टाफ के साथ एक मीटिंग की गई। इसमें स्कूल स्टाफ को बच्चों के प्रति जागरूक रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। पूरे मामले की जांच भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार को भेज दी गई है। इसमें प्रधानाचार्य के स्थानांतरण करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें