फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए धरती पुत्र

Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिहं के स्मृति दिवस पर मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत- सपा
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह को याद करते हुए उनके कार्यों को याद किया। सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा की अपने प्रथम मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही मुलायम सिंह यादव ने किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों और दलितों के हित के फैसले लेकर राजनीति में भागीदारी से वंचित लोगों को आगे बढ़ने का काम किया। प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, राकेश शर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हर वर्ग हर जाति को अधिकार सम्मान देने की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। सपा नेता शौकत अंसारी, रविंद्र कुमार एडवोकेट, असद पाशा, सरदार तरनजीत सिंह, दर्शन सिंह धनगर, सोमपाल सिंह भाटी, महेश बंसल, सपा नेता राशिद सिद्दीकी, नज़र मोहम्मद, सलीम मलिक, रमेशचंद्र शर्मा, सैय्यद अली अब्बास काज़मी सहि बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुलायम सिंह ने लड़ी वंचितों के हक की लड़ाई
फोटो

शाहपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष के आवास पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा अपने जीवन काल में पिछड़ों व वंचितों के हको की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें न्याय दिलवाया। उन्होंने अपने रक्षा मंत्री के कार्यकाल में सैनिकों के हितों के लिए कई योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कराया। पार्टी संस्थापक को हमेशा देश के महान सपूतों में गिना जाएगा। सभासद वकीला बेगम, ममता कश्यप, बेबी सैनी, रानी सैनी, रविता, कविता, अंगूरी और शकुंतला मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें