संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर में ई-रिक्शा चलाने वाले युवक ने पंखे में फांसी की फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बधाई कलां निवासी अनुज (25) पुत्र राजेंद्र सहारनपुर में ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार रात को वह गांव आया था। रात को अपने कमरे में सो गया। सुबह छह बजे तक वह नहीं उठा तो भाई ने कमरे में आकर देखा। अनुज का शव पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने पंखे से शव को उतार लिया। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।