मीरापुर। बुधवार को गांव रसूलपुर गढ़ी में सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन होना था। हंगामे के कारण दुकान का आवंटन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया।
बुधवार की दोपहर गांव गढ़ी रसूलपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन होना था। आवंटन चुनाव के लिए गांव में सुबह ही एलान करा दिया गया था। दोपहर में आवंटन के लिए ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर मौजूद सभी ग्रामीण चुनाव के लिए नामांकन करने की प्रतीक्षा करने लगे। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए चुनाव अधिकारी अजय कुमार भी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।
उन्होंने घोषणा कर कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान समूह को आवंटित की जाएगी, जिससे मौके पर मौजूद ग्रामीण भड़क गए, विरोध करना शुरू कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने दुकान आवंटन प्रक्रिया तो निरस्त कर दिया। हंगामा करने वालों में अख्तर, इस्तेकार, फरमान, निजाम, इम्तियाज़, नूरा, भूरा ठेकेदार, इरशाद, शेरू, समयदीन, शमीम, फरीद, नौशाद, मेहरबान, आश मौहम्मद, नफीस, गुड्डू, अली आदि शामिल रहे।