फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पहाड़ों पर बर्फ गिरने से पारा लुढका, तापमान 14.4 पर पहुंचा

Wed, 18 Oct 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही दिन में सात 7.2 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

- दिन भर आकाश में छाए रहे बादल, चलती रही ठंडी हवा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर बर्फबारी से यहां मौसम अचानक ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 14.4 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। रात्रि में बारिश के बाद दिन भर बारिश का मौसम बना रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

रात्रि में अचानक सर्दी बढ़ गई और तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले यह 21.6 डिग्री सेल्सियस पर था। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा 5.4 मिली मीटर हुई। दिन भर आकाश में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा बना रहा। तीन दिन पहले तक गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक सर्दी का अहसास हुआ। पहाड़ों की बर्फबारी का यहां सीधा असर पड़ता दिखाई दिया। आम आदमी को अचानक गर्म कपड़ों की याद आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें