फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कड़ाके की ठंड के चलते समाधान दिवस में पहुंची 36 शिकायते

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के चलते समाधान दिवस में आईं 36 शिकायतें
विज्ञापन

देवबंद। साल के पहले संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 36 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर खंड विकास कार्यालय पहुंचे। इसमें अधिकारियों द्वारा महज तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

एडीएमएफ रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे बीच सिर्फ 36 लोग ही अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक नो शिकायतें आईं। जबकि सिंचाई विभाग की पांच, पूर्ति विभाग की तीन और पुलिस की एक समेत नगरपालिका, ब्लॉक एवं अन्य विभागों की शिकायतें आईं। 36 शिकायतों में से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ रामकरन सिंह, तहसीलदार तपन कुमार मिश्र व बीडीओ आजम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें