फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक लेकर लौटी दिव्या के स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े

विज्ञापन
दिव्या काकरान अपने मंगेतर सचिन प्रताप के साथ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्य और प्रशंसक पहुंच गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ से कांस्य पदक लेकर लौटी पहलवान दिव्या काकरान स्वदेश लौट आई है। फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से पहलवान का अभिनंदन किया गया। परिवार और प्रशंसकों ने खुशी जताई है।
सोमवार रात पहलवान दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। दिव्या के पिता सूरज पहलवान, भाई दीपक काकरान, देव काकरान, नेहा, दिव्या के दादा राजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह सहित परिवार और सैकड़ों खेल प्रेमी उसे लेने पहुंची। फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इसके लिए ढोल-नगाड़ों पर खुशी भी मनाई गई। रात करीब दो बजे दिव्या अपनी दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। मंगलवार को भी आवास पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। गुरुग्राम, रोहतक, बागपत और मुजफ्फरनगर से खेल प्रेमी दिव्या के आवास पर पहुंचे और स्वागत किया। सूरज पहलवान ने बताया कि बेहद खुशी हो रही है। बेटी ने खेल के मैदान पर जिले का नाम रोशन कर दिया है। लोनी के अमित समानिया, दीपक चंदेला ने स्वागत किया।
विज्ञापन

13 को मुजफ्फरनगर आएंगी दिव्या
पहलवान दिव्या काकरान 13 अगस्त को मुजफ्फरनगर आएगी। समर्पित युवा समिति की ओर से आयोजित होने जा रही जज्बा दौड़ में वे शामिल होंगी।
खिलाड़ियों को मिलना चाहिए प्रोत्साहन : दिव्या
अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। वह लंबे समय से दिल्ली में रह रही है। दिल्ली सरकार को भी अन्य खिलाड़ियों की तरह उसे सम्मानित करना चाहिए।
दिव्या को साढ़े पांच लाख रुपये देकर किया सम्मानित
सूरज पहलवान ने बताया कि दिल्ली के समाजसेवी हरीश चौधरी ने दिव्या काकरान को पांच लाख 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस दौरान करतार पहलवान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ससुरालियों ने किया अभिनंदन
एयरपोर्ट पर दिव्या काकरान के मंगेतर सचिन प्रताप भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके परिवार के मास्टर भोपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुषमा देवी, शिवानी, चेतना ने दिव्या का फूलों से स्वागत किया और कामयाबी के लिए सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें