मेडिकल स्टोर पर मिली नशीली दवाइयां, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड स्थित अंशिका मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने दवाइयों की जांच की। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से काफी संख्या में नशे की दवाइयां मिलीं, जिनका किसी भी तरह का विक्रय पत्र स्टोर संचालक उपलब्ध नहीं करा सका। इसके चलते सभी दवाइयों को सील करते हुए आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अमित निवासी अंकित विहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।