फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 24 घंटे में भी नहीं मिला डूबे उमेश का शव, एनडीआरएफ ने की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव कल्लरपुर के नाले में मछली पकड़ने के दौरान डूबे गांव रसूलपुर निवासी उमेश का शव 24 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने भी चार घंटे अभियान चलाकर नाले में युवक के शव की तलाश की।
विज्ञापन

चरथावल के गांव रसूलपुर निवासी उमेश (26) बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे अपने भाई नीटू, साथी, अंकुश, अंकित व अंकुश कुमार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर के नाले में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उमेश नाले में पानी अधिक होने के कारण डूब गया था। उसके भाई और साथियों की सूचना पर परिजन और पुलिस ने पहुंच कर उमेश की तलाश की थी। मगर, उसका पता नहीं चला था। शुक्रवार दोपहर बारह बजे अधिकारियों ने गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। दरोगा ललित कुमार की 20 लोगों की टीम ने नाले में उमेश की तलाश शुरू की । चार घंटे की मशक्कत के बाद भी उमेश का पता नहीं चला। टीम लौट गई। उधर, एसडीएम सदर परमानंद झा ने भी पहुंच कर जानकारी ली। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि उमेश की तलाश अभी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें