फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से नैनो यूरिया का स्प्रे कराया

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव बोपाडा में गन्ने की फसल में स्प्रे करता हुआ ड्रोन - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ड्रोन से नैनो यूरिया का स्प्रे कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। चीनी मिल मंसूरपुर की ओर से सोमवार को गांव बोपाड़ा में गन्ने की फसल पर नैनो यूरिया और कीटनाशक का स्प्रे ड्रोन से कराया गया। गांव बोपाड़ा के किसान राजकुमार के एक एकड़ गन्ने की फसल पर ड्रोन द्वारा स्प्रे में कुल छह मिनट का समय लिया गया। यह डेमो तीव्र ड्रोन कंपनी के विकास कुमार, रमन और अश्विनी की टीम द्वारा किया गया। इस ड्रोन में 10 लीटर क्षमता का टैंक है, जो एक एकड़ खेत में स्प्रे के लिए पर्याप्त है। ड्रोन कंपनी के द्वारा एक एकड़ के स्प्रे के लिए 375 रुपये चार्ज किया जा रहा है। मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि किसान कृषि क्षेत्र में हो रही नई तकनीक को अपनाकर उन्नतशील खेती करें। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, मंसूरपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक (गन्ना) बलधारी सिंह, उत्तम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें