ड्रोन कैमरे से कई गांव की आबादी का सर्वे कराया
मंसूरपुर। प्रदेश सरकार की योजना के तहत गांव की आबादी का सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को गांव जोहरा, मंसूरपुर, दुधाहेड़ी, दौलतपुर और बोपाड़ा आदि गांव का ड्रोन कैमरे से सर्वे किया गया। कानूनगो सुनील शर्मा तथा लेखपाल इंद्रबीर सिंह ने बताया कि हर गांव में ड्रोन कैमरे से आबादी का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इस प्रकार किसानों की जमीन का रिकॉर्ड खतौनी में दर्ज होता है। साथ ही गांव में रह रहे लोगों की लोगों की रिहायशी जमीन का रिकॉर्ड भी दर्ज होगा। सारे ग्रामीणों की जितनी उनके पास आबादी की जमीन है, उसे घरौनी में रिकॉर्ड दर्ज कर ग्रामीणों को दी जाएगी। इस अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया टीम के मैनेजर सूर्यांश भी उपस्थित रहे।