फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वाहन चालकों को मिली राहत, भोपा पुल के गड्ढ़े भरवाए

विज्ञापन
भोपा पुल पर गड्ढे को ठीक करते पीडब्लूडी के कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आखिरकार भोपा पुल से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने पुल पर बने गड्ढे भरवा दिए हैं, जिससे आवागमन आसान हो गया है।
विज्ञापन

भोपा पुल पर गड्ढे बन जाने के कारण यहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। मामले की शिकायत समाजसेवी रजनीश कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की। अमर उजाला ने 27 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से लोगों की समस्या प्रकाशित की थी। इसके बाद लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिल राणा ने टीम को मौके पर भेजकर सर्वे कराया और गड्ढे भरवाने का कार्य किया। राणा ने बताया कि गड्ढे भरवा दिए गए हैं। पुल पर आवागमन सुचारू तरीके से चल रहा है। आसपास के मार्ग के गड्ढे भरवाने का कार्य भी किया जा रहा है। समाजसेवी रजनीश कुमार का कहना है कि गड्ढे भर गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सकारात्मक तरीके से पहल करते हुए गड्ढ़े भरवा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें