फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में गाड़ी चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। दिल्ली-दून हाईवे पर भोपा निवासी गाड़ी चालक यामीन (59) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी उस्मान व उम्मीद घायल हो गए।
भोपा निवासी उस्मान अंडा व्यापारी है। मंगलवार देर रात उस्मान अपनी पिकअप गाड़ी से सहारनपुर की ओर से अंडा भरकर भोपा आ रहा था। गाड़ी को चालक यामीन भोपा चला रहा था। भोपा बाईपास के निकट उनकी पिकअप गाड़ी का एक्सल टूट गया, जिसके चलते दूसरी गाड़ी बुला कर उसमें अंडे लोड किये जा रहे थे। चालक यामीन, गाड़ी स्वामी उस्मान व उम्मेद निवासीगण भोपा गाड़ी के पास खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आई कार के चालक ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में यामीन (59) की मौत हो गई। वहीं उस्मान व उम्मेद घायल हो गए। उस्मान को गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रात में ही शव को मोर्चरी को भेज दिया था। बुधवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पत्नी वरीसा, बेटा शाहनवाज वह तीन बेटी हैं। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। वहीं चालक फरार हो गया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। रेहड़ा चालक की हादसे में मौत : मुजफ्फरनगर के खालापार मुगल गार्डन निवासी भूरा (60) रेहड़ा चलाकर परिवार पालता था। वह देर रात सांझक में सामान छोड़ कर घर आ रहा था। शाहपुर मोड़ पर उसका रेहड़ा खराब हो गया। वह रेहड़ा खींच कर पैदल आ रहा था। रास्ते में बुलेट चालक ने टक्कर मार दी, जिससे भूरा की मौत हो गई। मोबाइल मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। शव को मोर्चरी भेज दिया। खालापार थाना पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें