फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टक्कर लगने पर चालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। हाइवे पर छपार में सड़क पार करते हुए एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया ओर कार व चालक को थाने ले गई। रविवार को लगभग साढ़े सात बजे छपार निवासी आजाद मस्जिद के सामने कट पर सड़क पार कर रहा था। मुजफ्फरनगर की ओर से तेजगति से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे को देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए। मेरठ के थाना इंचौली के गांव नंगली निवासी चालक विकास की पिटाई की। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें