शिक्षक नगर में बसपा के नवनियुक्त जिला सचिव डा. प्रमोद तेजियान का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : DEVBAND
डॉ. प्रमोद बने बसपा के जिला सचिव व विस प्रभारी
देवबंद। बहुजन समाज पार्टी की ओर से डॉ. प्रमोद तेजियान को जिला सचिव व विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
शुक्रवार को शिक्षक नगर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डा. प्रमोद तेजियान का स्वागत किया। इस अवसर पर तेजियान ने बताया कि क्षेत्र के थीतकी गांव में हुए कार्यक्रम में बसपा के पश्चिम प्रदेश प्रभारी शम्शुद्दीन राईन और उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर विकास कुमार, संजय सिंह, राकेश कुमार, नवीन थपियाल, डा. मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार बौद्धाचार्य, रामपाल, सोमपाल, संजय सिंह, जगपाल, संजू प्रधान, राव बाबर, जगपाल सिंह, वीरेंद्र कश्यप, रहीम मलिक आदि मौजूद रहे।