फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन के खिलाफ दहेज हत्या का कराया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी एक युवक ने अपनी बहन के पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं। शनिवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी।
गांव हाशमपुर निवासी रितिक कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग एक वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी कुलदीप पुत्र अशोक कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही उसका पति कुलदीप, सास शिमला, ससुर अशोक कुमार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तीन फरवरी को कुलदीप ने उसकी बहन के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर फोन कर उसकी बहन को दहेज में कार लाने की बात कही। कहा कि जब तक वह कार नहीं लाएगी वह उसको लेने नहीं आएगा। इसी बात से परेशान होकर उसकी बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। शनिवार को उपचार के दौरान मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसकी बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामराज थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि ऋतिक की तहरीर पर उसकी बहन के पति कुलदीप, ससुर अशोक व सास शिमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज
मीरापुर। हुसैनपुर क्षेत्र के लेखपाल सचिन बालियान ने रामराज थाने में रामराज निवासी अमरपाल सिंह के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल सचिन बालियान ने आरोप लगाया कि अमरपाल सिंह ने गांव हंसावाला में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर गन्ने की फसल उगा रखी हैं। मामले के बारे में एसडीएम जानसठ को भी अवगत करा दिया गया हैं। रामराज थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें