फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह के विरूद्ध दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बा चरथावल के मोहल्ला हलवाईयान रोहाना रोड निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रीना की शादी मई 2021 में गौरव पुत्र शीतल निवासी मोहल्ला कोटला कस्बा मीरापुर के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज का सामान दिया था। मगर, ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में नगद एक लाख रुपये की मांग करने लगे। पांच दिसंबर को रीना को उसके पति गौरव, ससुर शीतल, सास बेबी, देवर कपिल, अरुण, नंदु ने मिलकर पीटा और जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने पति सहित सभी छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस मुकदमे में रीना के पति गौरव को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें