फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रतीक्षा मत करो

विज्ञापन
विज्ञापन
भागीरथी जैन मंदिर में चल रहा जैनामृत शिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। आचार्य भारत भूषण तथा भव्य भूषण महाराज ने कहा कि महिलाएं समाज, धर्म और देश के उत्थान में सक्रिय योगदान करें। माता-पिता को स्वयं पूर्ण संस्कारित होना चाहिए। श्रेष्ठ कार्य शुरू करने के लिए कभी भी अवसर की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।
कानूनगोयान स्ट्रीट भागीरथी जैन मंदिर में चल रहे जैनामृत शिक्षण शिविर में श्रद्धालुओं ने धर्म के सिद्धांतों के मूल तत्वों को जाना और जीवन में उतारने का संकल्प लिया। आचार्य ने कहा कि समाज में नारियों का अत्यधिक महत्व है। महिलाएं अपने जीवन में अच्छे संस्कार डालेंं। संस्कारित महिला जीवन में उन्नति करती है नारी जीवन महान होता है तथा नारी संस्कारित परिवार की धुरी है। जीवित पशुओं के निर्यात कानून का हमें विरोध करना है। देश सेवा सभी का परम कर्तव्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न मंच कार्यक्रम कराकर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम संकलन अरुण जैन ने किया। मार्गदर्शन धर्मनिष्ठ रामकुमार ने किया। इस अवसर पर सुशील, सुरेंद्र जैन, कुलदीप जैन प्रमोद जैन, बबलू मुखिया, वैभव जैन, संजय जैन, पवन जैन, राजीव लोहिया,अंकित, विपिन, विवेक, प्रवीन, डा. ज्योति जैन, प्रीति, करुणा, संध्या, हर्ष, पारस, संतोष, सरला, मुस्कान, उर्वशी, सुमन, दीपाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें