फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को कमजोर समझने की भूल न करें: अंजू

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपचंद धर्मशाला में शांति सेना का सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनकल्याण उपभोक्ता समिति के बैनर तले शांति सेना की महिलाओं का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है। कोई भी कार्य जितनी तल्लीनता से महिलाएं कर सकती हैं, पुरुष नहीं कर सकता। महिलाएं अपने आपको को कमजोर न समझें।
विज्ञापन

दीपचंद धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में चेयरपर्सन ने कहा कि महिला हर काम में जमीन से लेकर आसमान तक अपने आप को स्थापित कर चुकी है। वह समय गया, जब कहा जाता था यह बेचारी महिला क्या करेगी। मगर, अब ऐसा नहीं है। अब तो यह कहा जाता है कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। देश के सबसे शीर्ष पद पर एक महिला ही आसीन है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मेरे रास्ते रोकने का प्रयास किया, लेकिन शहर के विकास में हमेशा कार्य किया है। मेरा विरोध करने वाले ही मेरी ताकत बन गए हैं। मैं केवल विकास के लिए काम कर रही हूं। मनेश कुमार एडवोकेट, कुसुम गौतम, जोगिंदर कश्यप, सरोज पाल, धरम वीरी, लक्ष्मी, रामो सैनी, अनारकली सैनी, निर्मला प्रजापति, ओमवती, सविता और शांति सेना से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें