फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ - दस्तावेज लेखक को अपहरण कर पीटा

Fri, 09 Feb 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल अवस्था में नहर पर फेंक गए कार सवार आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील से कार सवार लोग दस्तावेज लेखक काे जबरन अपने साथ ले गए। जंगल में ले जाकर उसको पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। गंभीर रूप से घायल दस्तावेज लेखक को कार सवार नहर पर फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि कार सवारों ने पैसे और मोबाइल भी छीन लिए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
कस्बा निवासी विनय शर्मा कचहरी में दस्तावेज लेखक का कार्य करता है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को तहसील से कुछ कार सवार लोग हथियारों के बल पर जबरन कार में डालकर भोपा-मोरना क्षेत्र के जंगल में ले गए। कार सवारों ने जंगल में ले जाकर दस्तावेज लेखक को जान से मारने के इरादे से पिस्टल लगाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसको घायल अवस्था में कम्हेड़ा की नहर के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि दस्तावेज लेखक विनय शर्मा ने कार सवारों के द्वारा अपहरण करके पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट करने की तहरीर दी है। इस घटना की पीड़ित दस्तावेज लेखक को मौके पर ले जाकर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें