खतौली में जैन महिलाएं भोजन बचाने का संदेश देते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। महिला प्रकोष्ठ खतौली की सदस्याओं ने जैन मंडी में शुभ संकल्प सभा आयोजित की। सभा का शुभारंभ मंगलाचरण और णमोकार महामंत्र के पाठ से किया गया। संकल्प लिया गया है कि अन्न को बचाना है। सभा में देश भक्ति गीत व आध्यात्मिक भजन प्रस्तुत किए गए ।
जनजागरूकता व समसामयिक विषयों पर प्रश्नमंच कार्यक्रम कराया गया। नववर्ष के पावन अवसर पर शुभ संकल्प धारण किए गए। मुख्य अतिथि सम्भागीय महिला मंत्री गीता जैन रही। समाज सेवी डॉ ज्योति जैन ने बताया कि संकल्प लिया गया है कि हमें अन्न को बचाना है। नागरिकों को आहार संबंधी संस्कारों के बीजारोपण करने का यह एक सशक्त कदम है। बडे़ बड़े आयोजनों में भोजन कितना बर्बाद होता है। इस नववर्ष पर हम संकल्प ले बड़े बड़े आयोजन में इस तरह के बैनर लगाना चाहिए ताकि लोगाें की दृष्टि पडे़ और वह उतना ही भोजन ले जितना वह खा सके। संचालन संस्था मंत्री सीमा जैन ने किया। कार्यक्रम में शोभा जैन, राजबाला, ललिता, अलका, निर्मल, पूनम, मीनाक्षी, गीता, नमिता, रजनी, नीरज जैन, शोभा, डॉ ज्योति, सीमा, रेणु, पिंकी, सुनील जैन मौजूद रहे।