मुजफ्फरनगर। आस्था के उमड़े सैलाब के बीच साइबर अपराधियों ने भी अपना जाल बिछाया है। सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार के मैसेज व क्यूआर कोड भेजे जा रहे है। चंदा वसूलने के लिए फर्जी वेबसाइड भी बनाई हैं। पूरे देश में अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ा है। पूरे देश में राम नाम की धुन है। देश व प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। श्रद्धालु खूब दान भी कर रहे है। आस्था के इस सैलाब में साइबर अपराधी भी सक्रिय है। जो राम मंदिर के नाम पर चंदा देने के लिए फर्जी क्यूआर कोड भेजकर, राम मंदिर का मुफ्त प्रसाद वितरित करने के नाम, राम मंदिर के दर्शन के लिए वीआईपी पास दिलाने के नाम पर मैसेज सोशल मीडियो पर भेज रहे है। राम मंदिर अयोध्या के नाम पर फर्जी वेबसाइट भी बनाई है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने अपील कर कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने अथवा भेजे व्हाट्सएप मैसेज पर बिना सत्यापन के जवाब न दे। बिना सत्यापन किए किसी वेबसाइट पर चंदा न दे। ऐसा करने पर साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं।