फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तहसील के मुख्यद्वार के आसपास अतिक्रमण देख डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
खतौली तहसील का निरीक्षण करते हुए डीएम।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किया तहसील का वार्षिक निरीक्षण
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक कुमार को दिए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। तहसील के मुख्य द्वार के आसपास फल विक्रेताओं की ओर से किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। एसडीएम अभिषेक कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय, बंदीगृह तहसील पार्क, नायब नाजिर कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय सहित अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील के मुख्य द्वार के आसपास फल विक्रेताओं की ओर से किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। एसडीएम को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में कोई भी व्यक्ति कोई सामान नहीं बेचेगा। चश्मे बेच रहे एक व्यक्ति को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन में दी आहुति
डीएम ने दुर्गा अष्टमी पर्व पर तहसील परिसर के मंदिर में आयोजित हवन में आहुति दी। लेखपाल संघ की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक अनुज कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, दस्तावेज लेखक संघ के जिला सचिव विनय शर्मा के अलावा भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, पंडित ओम प्रकाश शर्मा, राम सिंह रवि, धर्मवीर राठी आदि मौजूद रहे।


लघुशंका करने पर अमीन ने बोला सॉरी
निरीक्षण के दौरान तहसील के पुराने बंदी गृह के पीछे एक अमीन लघुशंका करते हुए मिला। अमीन ने अपनी गलती भांपते हुए डीएम से सॉरी कहा और चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें